इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2025: Navik, Yantrik CGEPT 01/2026 और 02/2026 बैच का नोटिफिकेशन जारी

सरकारी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड ने शानदार मौका दिया है। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने Navik (General Duty), Yantrik और Navik (Domestic Branch) के पदों पर भर्ती के लिए CGEPT 01/2026 और CGEPT 02/2026 बैच का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 630 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन 11 जून 2025 से सुबह 11:00 बजे शुरू होंगे और अंतिम तिथि 25 जून 2025 रात 11:30 बजे तक रखी गई है। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in से ही किया जा सकता है।

CGEPT 01/2026 बैच के तहत पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • Navik (General Duty): कुल 260 पद
  • Yantrik (Mechanical): 30 पद
  • Yantrik (Electrical): 11 पद
  • Yantrik (Electronics): 19 पद
    यानि कुल 320 पद CGEPT 01/2026 के तहत भरे जाएंगे।

CGEPT 02/2026 बैच के तहत पदों का विवरण:

  • Navik (General Duty): 260 पद
  • Navik (Domestic Branch): 50 पद
    यानि कुल 310 पद CGEPT 02/2026 के तहत भरे जाएंगे।

इस तरह दोनों बैच को मिलाकर कुल 630 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी कैटेगिरी की वैकेंसी का ब्रेकअप भी नोटिफिकेशन में विस्तार से दिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो, Navik (GD) के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है जिसमें Maths और Physics विषय होने चाहिए। Yantrik के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में तीन साल का AICTE अप्रूव्ड डिप्लोमा जरूरी है। Navik (Domestic Branch) के लिए केवल 10वीं पास होना ही पर्याप्त है।

आयु सीमा 01 मार्च 2026 को 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 01 मार्च 2004 से 28 फरवरी 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क ₹300/- रखा गया है, जिसे सभी कैटेगिरी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। केवल SC/ST वर्ग को शुल्क में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में Computer Based Exam (Stage-I) आयोजित किया जाएगा। इसके बाद Stage-II में Physical Fitness Test (PFT), Document Verification और Medical Exam लिया जाएगा। अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को देश के किसी भी तटीय हिस्से में सेवा देनी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें और किसी भी fake notification या अफवाह से बचें। परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट joinindiancoastguard.cdac.in पर समय रहते जारी किए जाएंगे।

PDF/Notice लिंक:
यहाँ क्लिक कर देखें Indian Coast Guard CGEPT 01/2026 का नोटिफिकेशन PDF

Apply Online लिंक:
Indian Coast Guard CGEPT Apply Online

Leave a Comment