HSSC CET 2025 का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन, भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा तिथि सभी अपडेट।

हरियाणा सरकार में ग्रुप-C की नौकरी करने की सोच रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। HSSC यानी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने CET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब जो भी उम्मीदवार सरकारी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले CET देना जरूरी होगा।

इस बार CET 2025 का ऑनलाइन फॉर्म 28 मई 2025 से शुरू हो चुका है और इसे भरने की आखिरी तारीख 14 जून 2025 रात 11:59 बजे तक रखी गई है। फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 16 जून 2025 शाम 6 बजे है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट है onetimeregn.haryana.gov.in।

अब बात करें कि कौन-कौन आवेदन कर सकता है, तो इस बार वो सभी उम्मीदवार जो 10वीं या 12वीं पास हैं, फॉर्म भर सकते हैं। कुछ पोस्टों के लिए अलग से अतिरिक्त योग्यता भी मांगी जा सकती है। जो पहले CET 2022 दे चुके हैं, उन्हें भी फिर से CET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा

उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 42 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट मिलेगी।

परीक्षा का पैटर्न इस बार भी वही रहेगा – 100 नंबर का OMR बेस्ड पेपर, जिसमें 100 सवाल होंगे और टाइम 1 घंटा 45 मिनट का मिलेगा। पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन अगर कोई सवाल छोड़ दिया और पांचवां गोला नहीं भरा तो 1 नंबर काट लिया जाएगा

पेपर में 75% सवाल जनरल नॉलेज, रीजनिंग, गणित, इंग्लिश, हिंदी और कंप्यूटर से होंगे। बाकी 25% सवाल हरियाणा जीके से आएंगे, जैसे हरियाणा का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, साहित्य और करेंट अफेयर्स वगैरह।

फॉर्म भरते समय कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे – आधार कार्ड या परिवार पहचान पत्र, फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

HSSC ने साफ कहा है कि अगर कोई उम्मीदवार गलत जानकारी देगा या एक से ज़्यादा बार फॉर्म भरेगा, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए फॉर्म भरने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेना जरूरी है।

तो जो भी युवा हरियाणा में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए ये बढ़िया मौका है। समय रहते फॉर्म भर दो, आखिरी तारीख तक इंतजार मत करना, क्योंकि बाद में साइट स्लो होती है और बहुत लोग गलती भी कर बैठते हैं।

HSSC CET 2025 EWS केटेगरी सर्टिफिकेट फॉर्मैटEWS फॉर्मैट
HSSC CET 2025 नोटिफिकेशन पीडीएफ़नोटिफिकेशन
HSSC CET 2025 आवेदन लिंकआवेदन लिंक
HSSC आधिकारिक वेबसाईटHSSC

1 thought on “HSSC CET 2025 का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन, भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा तिथि सभी अपडेट।”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel