LPG Price: एलपीजी सिलेंडर ₹25 सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट, 1 जून से हुआ लागू

अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। 1 जून 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹25 की कटौती की गई है। दिल्ली से कोलकाता तक इस बदलाव का असर देखा गया है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पुराने रेट पर ही मिल रहा है।

इंडियन ऑयल की ओर से जारी नए रेट के मुताबिक, अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1723.50 में मिलेगा, जो पहले ₹1747.50 में मिल रहा था। यानी इसमें ₹24 की कटौती की गई है। कोलकाता में यह सिलेंडर अब ₹1826 में मिलेगा, जबकि मई में इसकी कीमत ₹1851.50 थी। मुंबई में इसका नया रेट ₹1674.50 हो गया है जो पहले ₹1699 था। चेन्नई में यह सिलेंडर अब ₹1881 में मिलेगा, जो पहले ₹1906 का था।

यह भी पढ़ें:  Nothing Phone (3a) सीरीज लॉन्च: दमदार फीचर्स के साथ स्टाइलिश लुक, जानिए कीमत और खूबियां

वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14 किलो का सिलेंडर ₹853, कोलकाता में ₹879, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 में ही मिल रहा है। इन रेट्स को 8 अप्रैल 2025 से स्थिर रखा गया है

देश के प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं: पटना ₹942.5, लखनऊ ₹890.5, जयपुर ₹856.5, आगरा ₹865.5, मेरठ ₹860, गाज़ियाबाद ₹850.5, इंदौर ₹881, भोपाल ₹858.5, लुधियाना ₹880, वाराणसी ₹916.5, गुरुग्राम ₹861.5, अहमदाबाद ₹860, पुणे ₹856, हैदराबाद ₹905 और बेंगलुरु ₹855.5।

यह भी पढ़ें:  जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, जातियों की भी होगी अलग से गिनती

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डिमांड-सप्लाई के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है। उदाहरण के तौर पर, मई 2025 में दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत ₹1747.50 थी, जो अप्रैल के मुकाबले ₹17 कम थी। अब जून में और ₹24 सस्ता होकर यह ₹1723.50 में मिल रहा है। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत सरकार द्वारा नियंत्रित की जाती है और लंबे समय तक स्थिर रहती है। मार्च 2024 से दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹803 में मिल रहा था जिसे अप्रैल 2025 में ₹50 बढ़ाकर ₹853 कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  CSIR-UGC NET जून 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए जरूरी तारीखें

Leave a Comment